![]()
लुधियाना में आंगन में सो रहे दो बच्चों को सांप डंस गया। सांप के डंक से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका 8 साल का भाई गंभीर हालत में ICU में भर्ती है। गर्मी के कारण पूरा परिवार घर के आंगन में खाट बिछाकर सोया था। डंक लगते ही लड़के ने उठकर दादी से कहा कि उसे किसी कीड़े ने काट लिया है। कुछ देर बाद बहन ने भी खुद को काटे जाने की बात कही। इसके बाद लड़की के मुंह से झाग भी निकलने लगा। तभी परिवार को पास में सांप दिखाई दिया। परिवार दोनों को लेकर सिविल असपताल रायकोट पहुंचा जहां उन्होंने बच्ची को मृत घोषित कर दिया और बच्चे को लुधियाना सीएमसी असपताल में रेफर कर दिया। बच्चे का लुधियाना सीएमसी असप्ताल में इलाज चल रहा है। बच्चों को सांप के काटने की पूरी कहानी सिलसिलेवार जानिए… दोनों बच्चे स्कूल में पढ़ते थे जसप्रीत कौर पहली कक्षा में पढ़ती थी, जबकि उसका भाई जोबनप्रीत सिंह तीसरी कक्षा का छात्र है। दोनों भाई-बहन परिवार के साथ रहते थे। पिता मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। गर्मी के कारण आंगन में सोता था परिवार जोबनप्रीत के पिता अमनदीप सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य घर के आंगन में खाट बिछाकर सोते थे। घटना वाली रात भी अमनदीप, उनकी पत्नी, मां और तीनों बच्चे आंगन में ही सो रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चों को सांप ने डंस लिया।
Source link
लुधियाना में सांप के डंसने से बहन की मौत:भाई ICU में, रोते हुए दादी को बोला- कीड़ा काट गया; मुंह से झाग निकला तो पता चला
