![]()
लुधियाना में त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सेहत विभाग ने शहर में जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को नीला झंडा रोड पर फास्ट फूड की दुकानों पर औचक छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने कई दुकानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर वेस्ट ऑयल और खराब खाद्य सामग्री नष्ट करवाई। लगातार मिल रही थीं शिकायतें सेहत विभाग को नीला झंडा रोड स्थित फास्ट फूड की दुकानों में गंदे और बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल में खाद्य सामग्री तैयार किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एफएसएसएआई (FSSAI) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बर्गर और मंचूरियन की दुकानों की जांच टीम ने बर्गर, मंचूरियन और अन्य फास्ट फूड बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों के खुलने से पहले ही वहां की व्यवस्था और खाद्य सामग्री की जांच शुरू कर दी। बिना टोपी और दस्तानों के काम कर रहे थे कर्मचारी निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में खाद्य सामग्री तैयार करने वाले कर्मचारी बिना सिर पर कैप और हाथों में दस्ताने पहने काम करते मिले। टीम ने इसे खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन माना और संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। वेस्ट ऑयल और चीज़ स्प्रेड कराया नष्ट जांच के दौरान टीम को एक दुकान में कढ़ाई में रखा हुआ इस्तेमाल किया जा चुका वेस्ट ऑयल मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके अलावा बर्गर में इस्तेमाल किए जाने वाले चीज़ स्प्रेड की एक क्रेट भी मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर नष्ट करवाई गई। शिकायतों के आधार पर की गई कार्रवाई कार्रवाई के दौरान मौजूद डॉ. युक्ता ने बताया कि सेहत विभाग नियमित रूप से रूटीन जांच करता है, लेकिन इस सड़क की दुकानों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर रेड की गई, जिसमें वेस्ट ऑयल और अन्य संदिग्ध खाद्य सामग्री मिली, जिसे नष्ट कराया गया। दुकानदार ने जताई आपत्ति वहीं, एक दुकानदार ने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उसकी दुकान अभी पूरी तरह खुली भी नहीं थी। उसके अनुसार, काम शुरू होने से पहले ही जांच करना उचित नहीं है और विभाग की कार्रवाई गलत है। डीएचओ को भेजी जाएगी रिपोर्ट सेहत विभाग की टीम ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लुधियाना में सेहत विभाग की रेड:गंदे तेल वेस्ट ऑयल और चीज़ स्प्रेड नष्ट कराया,अधिकारी बोले-कई बार मिल चुकी थी शिकायत
