लुधियाना में 16 साल की लड़की सरेआम पीटा:VIDEO:37 सेकेंड में लड़की को ताबड़तोड़ 13 थप्पड़ मारे, दो बार बाल नोचे; कार चढ़ाने की कोशिश




लुधियाना की गोल्डन कॉलोनी में नाबालिगा से एक व्यक्ति ने सरेआम मारपीट की। नाबालिगा एक महिला के साथ जा रही थी तभी पीछे से एक व्यक्ति दौड़कर आता है और उसे ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने लगता है। नाबालिगा से मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
आरोपी व्यक्ति ने नाबालिगा को 37 सेकेंड में 13 थप्पड़ मारे और दो बार उसके बाल नोचे। उसके साथ चल रही महिला ने बचाने की कोशिश की फिर भी व्यक्ति आरोपी उसे पीटता रहा। बाद में एक महिला आती है और वो हमला करने वाले व्यक्ति को रोकती है। वहीं, नाबालिगा का आरोप है कि आरोपी ने पहले उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर बहस हुई। वो आगे निकल गई थी उसके बाद आरोपी व्यक्ति ने पीछे से आकर उसे गाली देनी शुरू की और फिर मारपीट कर दी। घटना के बाद सहमी हुई पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के परिवार ने तुरंत थाना टिब्बा पुलिस में लिखित शिकायत दी है।
सीसीटीवी में क्या दिखा सिलसिलेवार जानिए…
नाबालिगा ने मां को बताई पूरी कहानी, जानिए… सीसीटीवी से पहचान में जुटी पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही थाना टिब्बा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पीड़िता की मां गुड़िया देवी की लिखित शिकायत के आधार पर मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के नंबर और आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मारपीट की मुख्य वजह और अन्य तथ्यों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *