हरियाणवी यूट्यूबर बोलीं- घर में सेफ नहीं, पंजाब छोड़ना पड़ेगा:घर के सामने लेटनाइट पार्टी, लाउड म्यूजिक, कपल्स आते; पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही




मोहाली के जीरकपुर में रह रहे हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक ने पंजाब छोड़ने की चेतावनी दी है। पायल मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा कि मेरे घर के सामने Airbnb चल रहा है। जहां पर लड़के और लड़कियां रात में आते हैं। तेज आवाज में म्यूजिक बजता है। पार्टियां चलती हैं। उनके घर की फोटो तक ली जाती है। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्हें थ्रेट कॉल आई। जिसमें कहा गया कि हम गुंडे-बदमाश हैं। हम क्या कर देंगे, तुम्हें पता चल जाएगा। पायल का आरोप है कि इस बारे में पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पायल ने सीएम भगवंत मान से अपील की है कि इसे बंद करवाए और हमें सुरक्षित करवाएं। बता दें कि अरमान मलिक वही यूट्यूबर है, जिसकी 2 पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक हैं। इसी वजह से दो पत्नी व एक पति वाली यह फैमिली सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर भी है। 1.37 मिनट के वीडियो में पायल की अहम बातें धमकी भरी कॉल भी शेयर की
पायल मलिक ने वह धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग भी शेयर की , जिसमें उनके परिवार को थ्रेट काल आई थी। उसमें धमकी देने वाला कह रहा था- देख भाई, हमारी बात सुन। हम गुंडे हैं। बदमाश हैं। तू इंडिया छोड़, कहीं पर भी चला जा। काम करने में विश्वास रखते हैं। चमत्कार दिखाकर नमस्कार करवाने वालों में हैं हम। पहली बात, क्या कर सकते हैं, क्या कर सकते हैं, क्या कर देंगे, तुम्हें पता चल जाएगा। जो दो दिन के बाद वह ठीक नहीं होगा। SP बोलीं- प्राइवेसी की दिक्कत तो एविडेंस दें, एक्शन लेंगे
इस बारे में मोहाली की SP गजलप्रीत कौर का कहना है कि जहां तक Airbnb बंद करवाने का मामला है, तो उसके लिए व्यक्ति ने लाइसेंस लिया होगा। हम किसी को कैसे रोक सकते हैं। जहां तक मुझे पता है, इन्होंने सिविल डिपार्टमेंट को भी शिकायत दी है। इनके अलावा इनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो हमें शिकायत दे सकते हैं। जहां तक घर की प्राइवेसी की बात है तो वह वीडियो एविडेंस पेश कर दें। हम कार्रवाई करेंगे। यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी फैमिली से जुड़े 5 विवाद…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *