Headlines

लुधियाना में 46 सेकेंड में बाइक चोरी:2 चोर मास्टर चाबी से लॉक खोल पैदल ले गए स्प्लेंडर, CCTV में कैद वारदात




लुधियाना के जनकपुरी इलाके की गली नंबर 12 में देर रात दो अज्ञात चोर एक युवक की बाइक चोरी कर फरार हो गए। खास बात यह रही कि चोरों ने बाइक को स्टार्ट तक नहीं किया और उसे पैदल ही गली से बाहर लेकर गए। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह घर के बाहर नहीं मिली बाइक
बाइक मालिक कमल ने बताया कि वह एक बीमा कंपनी में काम करता है। रोजाना की तरह उसने रात को अपनी बाइक घर के बाहर पार्क की थी। सुबह उठकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। दो चोरों ने मास्टर चाबी से खोला लॉक
सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि देर रात 3.40 मिनट पर दो अज्ञात युवक बाइक चोरी करने पहुंचे थे। कमल के अनुसार, दोनों चोरों ने किसी मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोला। इसके बाद बाइक को स्टार्ट किए बिना ही पैदल लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात करीब 46 सेकेंड में अंजाम दी गई। एक चोर ने चेहरा ढका, दूसरे का चेहरा साफ नजर आया
सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक चोर ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, जबकि दूसरे का चेहरा साफ नजर आ रहा है। कमल ने बताया कि दोनों युवक पहले कभी इलाके में दिखाई नहीं दिए थे। 2019 मॉडल की थी स्प्लेंडर बाइक कमल ने बताया कि चोरी हुई बाइक हीरो स्प्लेंडर, 2019 मॉडल है। उसने मामले की शिकायत पुलिस चौकी जनकपुरी में दर्ज करवा दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *