![]()
लुधियाना के जगराओं-रायकोट रोड पर तड़के करीब 1:15 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर छप्पड़ में जा गिरी। हादसे में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के तीन करीबी दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आम आदमी पार्टी से जुड़े बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है। कार में सवार दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पांचों व्यक्ति नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा की ओर लौट रहे थे। हादसा जगराओं से करीब 12 किलोमीटर दूर रायकोट के पास कस्बा बसियां के छप्पड़ में हुआ। सरकारी अस्पताल में रखवाए शव गांव बसियां के पास हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को छप्पड़ से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
Source link
लुधियाना में AAP मंत्री के 3 दोस्तों की मौत:बेकाबू होकर कार छप्पड़ में गिरी, नकोदर से दिड़बा लौट रहे थे सभी
