![]()
अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी कड़ी में गुरु नानक स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की जा रही है। फाइनल रिहर्सल के बाद शहर में एक प्रभावशाली फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। फ्लैग मार्च में डीसी और सीपी होंगे शामिल इस फ्लैग मार्च में अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर विशेष रूप से शामिल होंगे। फ्लैग मार्च का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा और देशभक्ति का संदेश देना है। फ्लैग मार्च गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होगा। इसके बाद यह कस्टम चौक, कचहरी चौक, रंजीत एवेन्यू, रतन सिंह चौक और नोवेल्टी चौक से होते हुए भंडारी पुल पहुंचेगा। यहां से फ्लैग मार्च शहर के अलग-अलग इलाकों में जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा जायजा फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। साथ ही संवेदनशील स्थानों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली विभिन्न प्रस्तुतियों और कार्यक्रमों का भी अभ्यास किया जाएगा। प्रशासन की ओर से समारोह को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी शहरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के जश्न को लेकर उत्साह का माहौल भी बनाएगी।
Source link
अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में:गुरु नानक स्टेडियम में रिहर्सल के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में निकलेगा फ्लैग मार्च
