Headlines

लुधियाना हाईवे पर PRTC बस-ट्रक की टक्कर, कंडक्टर की मौत:3 यात्री घायल, एंबुलेंस-पुलिस नहीं पहुंचने पर लोग भड़के; हाईवे किया जाम




लुधियाना-दोराहा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक PRTC बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस कंडक्टर सुखपाल सिंह (35) की मौत हो गई। वह फिरोजपुर के मक्खू के रहने वाले थे। बस में सवार 3 यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स, एंबुलेंस और पुलिस के देर से पहुंचने पर PRTC कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। नाराज लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एक PRTC कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने लोगों की मदद से घायल कंडक्टर को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पायल सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार दोराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। SHO चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *