Headlines

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे कैथूदा गांव:जन सेवा शिविर का लिया जायजा, लोगों की सुनीं परेशानियां




लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार देर शाम बूंदी जिले के तालेड़ा उपखंड क्षेत्र की कैथूदा ग्राम पंचायत में आयोजित ‘सांसद जन सेवा अभियान’ शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान, बिरला ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन किया और वहां किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी परिवेदनाओं को ध्यानपूर्वक सुना। लोगों की परेशानियों का गांव में ही किया समाधान
शिविर में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा, जनआधार और श्रमिक डायरी सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का उनके गांव में ही समाधान करना है, ताकि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। ग्रामीण की 30 मिनट में दूर की आधार कार्ड संबंधी समस्या
शिविर के दौरान, एक ग्रामीण ने लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपनी लंबे समय से लंबित आधार कार्ड संबंधी समस्या रखी। ओम बिरला ने उसकी समस्या को विस्तार से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद, मौके पर ही आधार की मशीन उपलब्ध करवाई गई और लगभग आधे घंटे में ग्रामीण का कार्य पूरा हो गया। बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का सही और अद्यतन होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड या अन्य दस्तावेजों में छोटी सी त्रुटि भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और उनके दस्तावेजों की जांच कर त्रुटियों को दूर करने में सहायता करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *