![]()
देवास में राखी का त्योहार मनाने इंदौर से शाजापुर अपने घर लौट रहे 54 वर्षीय कपड़ा व्यापारी बलराम देवतवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा देवास के पास छोटा मालसापुरा क्षेत्र में हुआ, जहां अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पीछे से टक्कर लगने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बलराम देवतवाल इंदौर में कपड़ों का व्यापार करते थे। राखी के त्योहार पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए वे बाइक से अपने गृह नगर शाजापुर लौट रहे थे। इसी दौरान छोटा मालसापुरा क्षेत्र में उनकी बाइक को पीछे से किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बलराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत हादसे के बाद बलराम को तत्काल देवास जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलराम के भाई इंदर ने बताया कि उनके भाई इंदौर में कपड़ों का काम करते थे और राखी पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए शाजापुर लौट रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि पीछे से किसी चार पहिया वाहन की टक्कर लगने के कारण हादसा हुआ। बाइक के नंबर से हुई मृतक की पहचान पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद शुरुआती तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बलराम की बाइक के नंबर के आधार पर शाजापुर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस के माध्यम से परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा भेजे गए फोटो के आधार पर परिजनों ने मृतक की पहचान बलराम देवतवाल के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव बुधवार सुबह बलराम के परिजन देवास जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
Source link
राखी पर घर लौट रहे व्यापारी की सड़क-हादसे में मौत:देवास में बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, शाजापुर जा रहे थे 54 वर्षीय बलराम
