Headlines

लोहरदगा में ज्वेलरी शॉप में लूट का प्रयास विफल:दुकानदार बदमाश से भिड़ा, देशी कट्‌टा छीनकर भगाया; CCTV में कैद हुई पूरी घटना




लोहरदगा शहर के व्यस्त अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में गुरुवार शाम लूट का एक बड़ा प्रयास विफल हो गया। दुकान संचालक संजय खत्री ने साहस दिखाते हुए हथियारबंद अपराधी से भिड़कर उसका देशी कट्टा छीन लिया, जिससे करीब 20 लाख रुपए मूल्य की सोने की चेन लूटने की साजिश नाकाम हो गई। दुकानदार की बहादुरी के कारण अपराधी लूट को अंजाम नहीं दे पाए और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी तलाश में जुट गई है। यह वारदात शाम करीब पांच बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में आए और सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार ने विश्वास में लेकर लगभग 15 सोने की चेन से भरा एक बॉक्स उनके सामने रख दिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है। देशी कट्टा निकालकर दुकानदार पर तान दिया इसी दौरान, ग्राहक बने एक अपराधी ने चालाकी से सभी चेन एक कागज में लपेटकर अपने दूसरे साथी को थमा दी। जब दुकानदार संजय खत्री ने इसका विरोध किया, तो अपराधी ने तुरंत देशी कट्टा निकालकर उन पर तान दिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए संजय खत्री बिना घबराए अपराधी से भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हुई और संघर्ष के दौरान दुकानदार ने बदमाश के हाथ से देशी कट्टा छीन लिया। दुकानदार ने देशी कट्‌टा पुलिस को सौंपा अपने साथी को फंसता देख, दूसरा अपराधी भी दुकान से बाहर निकल आया और दोनों बगल की गली में खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। भागने की जल्दबाजी में वे लूट की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। दुकानदार ने छीना गया देशी कट्टा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और फरार अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की है। घटना के बाद पूरे अपर बाजार में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में व्यापारी तथा स्थानीय लोग खत्री ज्वेलर्स पहुंच गए। मामले में एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *