Headlines

लोहारू आईटीआई में नशा जागरूकता कार्यक्रम:पुलिस इंस्पेक्टर ने बताए नुकसान, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर, बोले- नियमित व्यायाम करें




सेवा संकल्प अभियान के तहत लोहारू के आईटीआई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना लोहारू से इंस्पेक्टर सत्यनारायण मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशे के नुकसान बताए। इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने कहा कि नशा सेहत, पढ़ाई और सामाजिक जीवन पर बुरा असर डालता है। उन्होंने युवाओं से खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा खेलकूद, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या जैसी सकारात्मक गतिविधियों में लगाने को प्रेरित किया। अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बताए गए। स्वस्थ व नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया। आईटीआई प्राचार्य शमशेर सिंह, पंजाब सिंह, धर्मेन्द्र, अमिता, पवन समेत अन्य स्टाफ सदस्य और विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *