Headlines

वंदे मातरम् विवाद पर खंडवा में भाजपा का कैंडल मार्च:घंटाघर से केवलराम चौराहे तक प्रदर्शन, युवा मोर्चा ने कहा- हर राष्ट्रभक्त आवाज उठाए




राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भाजपा संगठन और युवा मोर्चा ने रविवार रात को खंडवा में कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च घंटाघर से शुरू हुआ और केवलराम चौराहे पहुंचा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा के सदस्यों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं का कहना था कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन को कथित तौर पर बीच में रोकने का प्रयास किया गया। इसे भाजपा ने राष्ट्रभक्ति और देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। ‘वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, भावनाओं का प्रतीक’
केवलराम चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तनवे आदि नेताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा हुआ गीत है और करोड़ों देशवासियों के लिए यह राष्ट्रभक्ति एवं गौरव का प्रतीक है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से कथित घटना को लेकर देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। युवा मोर्चा बोला- हर राष्ट्रभक्त को आवाज उठानी चाहिए
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर अरतानी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसके सम्मान के लिए प्रत्येक राष्ट्रभक्त नागरिक को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। इसी उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा ने कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। विरोध प्रदर्शन में महापौर अमृता यादव, प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, अरुणसिंह मुन्ना, राजेश तिवारी, मुकेश तनवे, कपिल अंजने, मंगलेश तोमर, चंद्रेश पचौरी, देवा भावसार, पलाश आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *