![]()
रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में नया चौराहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार शाम नया चौराहा के पास हाटा निवासी केमला प्रसाद विश्वकर्मा (53) किसी काम से पैदल हनुमना जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के बेटे रामपति विश्वकर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव के नीलेश तिवारी ने फोन कर सड़क हादसे की सूचना दी थी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पिता की मौत की जानकारी मिली। घटनास्थल से नहीं मिला दस्तावेजों वाला झोला परिजनों के अनुसार, हादसे के समय मृतक के पास जमीन संबंधी दस्तावेजों से भरा एक झोला था, जो घटना के बाद घटनास्थल पर नहीं मिला। हालांकि, परिवार ने किसी प्रकार की आशंका या संदेह व्यक्त नहीं किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा संभवतः किसी अज्ञात बाइक की टक्कर से हुआ। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी अनिल काकडे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात वाहन व चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे शख्स की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; हनुमना पुलिस ने जांच शुरू की
