![]()
विदिशा में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के सरकारी निवास के सामने बुधवार सुबह दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में आठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे सिविल लाइन क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, एक स्कूटी पर दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी स्कूटी पर एक युवक था। तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद राजकुमार आदिवासी को मृत घोषित कर दिया। वह सुभाष नगर का रहने वाला था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घायल दोनों युवकों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। राजकुमार अपने तीन भाइयों में से एक था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। प्रत्यक्षदर्शी पंकज, जो बड़ा बाजार के रहने वाले हैं, ने बताया कि उन्होंने दुर्गा नगर चौराहे से आगे कलेक्टर-एसपी निवास के सामने हादसा देखा। उन्होंने तुरंत एक ऑटो की व्यवस्था कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों स्कूटी और घायल सड़क पर पड़े थे
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी आलोक बघेल ने बताया कि मौके पर दोनों क्षतिग्रस्त स्कूटी सड़क पर पड़ी थीं और एक युवक गंभीर रूप से घायल था। लोगों का इंतजार करने के बजाय उन्होंने अन्य लोगों की मदद से घायल को उठाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसका इलाज समय पर शुरू हो सका। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है।
Source link
विदिशा में कलेक्टर निवास के सामने दो स्कूटी भिड़ीं:8वीं के छात्र की मौत, दो युवक गंभीर घायल
