![]()
समस्तीपुर के विभूतिपुर के केराई वार्ड 8 में 29 वर्षीय रूबी खातून की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी मां नाजमूल खातून ने पति मो. राजीव सहित तीन लोगों पर बेटी को जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रूबी की शादी करीब डेढ़ साल पहले राजीव (39) से हुई थी और मां का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि 4 अक्टूबर को पति राजीव उसे अपने साथ केराई स्थित घर ले गया। 5 अक्टूबर को राजीव ने फोन कर कहा कि रूबी अब घर वापस नहीं जाएगी। रात करीब 9 बजे परिजनों को राजीव के घर में रूबी का शव मिला। मां ने मो. राजीव, मो. नौसाद (22) और मो. मुस्तकीम (17) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
Source link
विभूतिपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, थाना में शिकायत दर्ज
