Headlines

नयापारा की अधूरी सड़क को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम:PWD का घेराव करने की चेतावनी, कांग्रेस बोली-बस्तर दशहरा में बढ़ेगी भीड़, घटिया सड़क से गुजरेंगे




जगदलपुर में मोतीलाल नेहरू वार्ड नयापारा में अधूरी और बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हाता ग्राउंड से जिला न्यायालय तक सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन भी सौंपा गया।

कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण करीब छह महीने पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ी हुई हैं। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर गिट्टियां उछलकर राहगीरों को लगने का खतरा बना रहता है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण स्थानीय रहवासी, दुकानदार, विद्यार्थी और बुजुर्ग परेशान हैं।

उनका कहना है कि बारिश का मौसम समाप्त होने की ओर है और सड़क पर मुख्य रूप से डामरीकरण का काम बाकी है, इसके बावजूद निर्माण पूरा नहीं किया जा रहा। ‘ट्रिपल इंजन सरकार के दावों की खुल रही पोल’ सुशील मौर्य ने केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय में भाजपा की सरकार होने का हवाला देते हुए कहा कि नयापारा की सड़क की स्थिति सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव, महापौर संजय पांडे और वार्ड पार्षद पर भी सड़क की समस्या को लेकर कथित उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा शुरू होने वाला है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक जगदलपुर पहुंचेंगे। ऐसे में शहर के महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाली से यातायात और शहर की छवि प्रभावित हो सकती है। सड़क नहीं बनी तो PWD कार्यालय का घेराव सुशील मौर्य ने कहा कि यदि सड़क निर्माण जल्द शुरू कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस वार्डवासियों के साथ मिलकर PWD कार्यालय का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। रेखचंद जैन बोले- भाजपा का विकास कागजों तक सीमित पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन नयापारा की सड़क की स्थिति जमीनी हकीकत बता रही है। उन्होंने कहा कि छह महीने में एक महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण पूरा नहीं होना ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। जैन ने बस्तर दशहरा का हवाला देते हुए सड़क का निर्माण तत्काल पूरा कराने और निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष बोले- जनता की परेशानी को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि नयापारा मार्ग से रोजाना गुजरने वाले लोगों को धूल, गड्ढों और बिखरी गिट्टियों के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *