![]()
औरैया के दिबियापुर स्थित ध्रुव तारा साइंस सेंटर में रविवार रात विज्ञान प्रेमियों और बच्चों के लिए आसमान का नजारा खास रहा। विशाल दूरबीन के जरिए लोगों ने शनि ग्रह के अद्भुत दृश्य का दीदार किया। शनि के स्पष्ट वलय नजर आते ही बच्चे रोमांचित हो उठे। सेंटर के संस्थापक मनीष कुमार ने बताया कि शनि सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है, जिसके चारों ओर बर्फ और धूल के कणों से बने बड़े छल्ले हैं। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक मोहित सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। अगला अनुकूल अवसर अक्टूबर 2027 में मिलेगा।
Source link
विशाल दूरबीन से बच्चों ने देखा शनि का दीदार:औरैया में साफ नजर आए ग्रह के खूबसूरत वलय
