तरनतारन में पिता-पुत्र को गोली मारी:दोनों गंभीर घायल; लव मैरिज की रंजिश में वारदात; लड़की के परिवार ने घर में घुसकर किया हमला




तरनतारन के झबल थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर झबल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक पंजवार गांव में अमृतपाल सिंह ने कुछ समय पहले अपने मामा की लड़की से प्रेम विवाह तय किया था। इसी रंजिश में लड़की के परिवार वाले रविवार को कुछ लोगों के साथ अमृतपाल के घर पहुंचे। आपसी कहासुनी के बाद उन्होंने अमृतपाल और उसके पिता कश्मीर सिंह को गोली मार दी। DSP बोले- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही
डीएसपी सुखबीर सिंह ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। इसकी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला रहे युवक
ये युवक पिछले कुछ दिनों से लगातार एक-दूसरे पर फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो युवक को गोली लगने की घटना नहीं होती।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *