चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, कैंपस में सर्च अभियान चलाया; थ्रेट भेजने वाले की तलाश




चंडीगढ़ के छह स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस कंट्रोल रूम को मिले संदेश में शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित छह स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गईं। संबंधित स्कूलों के कैंपस में सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। कंट्रोल रूम को मिले संदेश में एयरफोर्स स्कूल सेक्टर-31, सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28, डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-15, सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45 और अजीत स्कूल सेक्टर-41 और 45 के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित अंकुर स्कूल को लेकर भी धमकी भरा संदेश मिलने की जानकारी है। सूचना मिलते ही पुलिस हुई चौकस
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। स्कूलों के कैंपस और आसपास के इलाकों की जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी किस माध्यम से भेजी गई और इसे भेजने वाले की पहचान क्या है। संदिग्ध वस्तु के मिलने की अभी पुष्टि नहीं
पुलिस संदेश के स्रोत और तकनीकी विवरणों की जांच कर रही है। स्कूलों में किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी असली है या किसी ने दहशत फैलाने के मकसद से फर्जी संदेश भेजा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *