Headlines

विश्व रेबीज दिवस : पेट क्लिनिक में 35 पेट डॉग्स का टीकाकरण



धनबाद | विश्व रेबीज दिवस पर धनबाद के पेट क्लिनिक में पशुपालन विभाग ने जागरूकता और एंटी रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम किया। जिला पशुपालन पदाधिकारी धनंजय सिन्हा और प्रभारी पेट क्लिनिक पुष्पा कुमारी की देखरेख में 35 श्वानों का टीकाकरण हुआ। इनमें 25 पालतू और 10 सड़क पर रहने वाले श्वान शामिल थे। पालतू पशु पालकों को नियमित टीकाकरण कराने और पशु स्वास्थ्य पर सतत निगरानी के लिए प्रेरित किया गया। धनंजय सिन्हा ने कहा कि रेबीज जानलेवा रोग है, लेकिन समय पर टीका लगने से बचाव संभव है। पुष्पा कुमारी ने जिम्मेदार पालतू-पालन, समय पर टीकाकरण और श्वानों को अनियंत्रित घूमने से रोकने पर जोर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *