![]()
फाजिल्का के श्री प्राचीन शनिदेव मंदिर में शनिदेव महाराज की प्रतिमा पर लगा करीब 400 ग्राम वजनी चांदी का छतर चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह छतर करीब 18 वर्षों से प्रतिमा पर लगा हुआ था। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंदिर के पुजारी राज कुमार ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि शनिदेव महाराज की प्रतिमा पर लगा चांदी का छतर गायब था। आरोप है कि चोर मंदिर में दाखिल हुआ और शातिराना तरीके से छतर को काटकर अपने साथ ले गया। पुजारी बोले- चोरी की घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी पुजारी के अनुसार, मंदिर में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन चूहों द्वारा कैमरों की तार काट दिए जाने के कारण चोरी की घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि करीब 18 साल पहले मुंबई से आए एक श्रद्धालु ने ‘जय शनिदेव’ लिखा यह चांदी का छतर मंदिर में चढ़ाया था। मंदिर प्रबंधन ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुजारी ने आसपास के सुनारों से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति करीब 400 ग्राम का ऐसा चांदी का छतर बेचने के लिए आता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Source link
शनिदेव मंदिर से 400 ग्राम चांदी का छतर चोरी:फाजिल्का में 18 साल से प्रतिमा पर था विराजमान; CCTV की तार कटी मिली
