Headlines

चिड़ावा में पहले चरण में 9 सितंबर को होगी वोटिंग:45 वार्ड में 46,049 मतदाता करेंगे वोट, 14 सितंबर को होगी काउंटिंग




राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। झुंझुनूं जिले की चिड़ावा नगर पालिका में पहले चरण में मतदान होगा। इसके बाद 14 सितंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके तहत, इन क्षेत्रों में अब कोई नई सरकारी घोषणा या विकास कार्य शुरू नहीं किए जा सकेंगे। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव चिन्हों का आवंटन 18 सितंबर 2026 को होगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान और मतगणना दोनों 21 सितंबर 2026 को निर्धारित हैं। चिड़ावा नगरपालिका में कुल 45 वार्ड हैं। यहां कुल 46,049 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 24,033 पुरुष और 22,016 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव के लिए कुल 45 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *