Headlines

पटना में चेन स्नेचिंग गिरोह का खुलासा:3 स्नैचर्स अरेस्ट, एक खरीदने वाले को भी पुलिस ने पकड़ा




पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में बढ़ती चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर चेन स्नैचर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार (22), मोहित कुमार (22), अजय कुमार उर्फ टिल्लू (29) और प्रिंस कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक सोने की चेन, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। आरोपी संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। पूछताछ में कंकड़बाग और पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी मिला है। दीघा और राजीवनगर थाने में इनके खिलाफ एटीएम फ्रॉड और चेन स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद चोरी की चेन प्रिंस नाम के युवक को बेचते थे। वह चोरी की चेन की खरीद-बिक्री करता था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *