Headlines

शाजापुर पुलिस रात में गणेश पंडालों में पहुंची:अफसरों ने समितियों से आग से बचाव, पार्किंग, ट्राफिक, वॉलंटियर्स तैनात करने कहा




शाजापुर में गणेश चतुर्थी पर्व के मद्देनजर पुलिस ने शहर और ग्रामीण इलाकों के गणेश पंडालों का निरीक्षण किया। मंगलवार रात यह निरीक्षण सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, उप पुलिस अधीक्षक अजाक अजय मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला, लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन मुजाल्दे और यातायात प्रभारी मोनिका ठाकुर सहित कई अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग पंडालों का दौरा किया। थाना सुनेरा क्षेत्र में थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने सुनेरा और पनवाड़ी समेत अन्य जगहों के पंडालों का भी जायजा लिया। क्या निर्देश दिए गए हैं? इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ को संभालने के तरीके, पार्किंग, यातायात, वॉलंटियर्स की तैनाती और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने आयोजन समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए। साथ ही, बिजली व्यवस्था, आग से बचाव और इमरजेंसी रास्तों को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा गया। एसपी ने रात की गश्त में लगे पुलिसकर्मियों को पंडालों की लगातार जांच और निगरानी करने के निर्देश दिए। पुलिस ने समितियों और आम लोगों से अपील की कि वे इस पर्व को शांति और भाईचारे के माहौल में मनाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *