Headlines

हरदोई में सई नदी में नहाने गए भाई-बहन डूबे:पुलिस और ग्रामीण तलाश में जुटे, NDRF को भी बुलाया गया




हरदोई में कासिमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा कन्जौरा में मंगलवार को सई नदी में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। इनकी पहचान कन्जौरा गांव के मकबूल की बेटी इकरा (12) और बेटे मोहम्मद फजल दाऊद (10) के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार को दोनों बच्चे सई नदी में नहाने गए थे। नहाते समय वे नदी के तेज बहाव में बह गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर कन्जौरा निवासी ग्राम कोटेदार अशोक कुमार ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कराई। एनडीआरएफ को भी इसकी जानकारी दी गई है। स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी में बच्चों को ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। नदी में तेज बहाव के कारण तलाश में काफी दिक्कत आ रही है। मकबूल के कुल चार बेटियां और दो बेटे थे। घटना के बाद परिवार सदमे में है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि दोनों बच्चों की तलाश लगातार जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर भी बच्चों को ढूंढने में लगे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *