![]()
: , शिक्षकों को राहत सबहेडिंग: , शिक्षक संगठनों की मांग पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश अब 10 अगस्त तक भर सकेंगे प्रपत्र-10 टोंक समेत प्रदेशभर के शिक्षक अब शाला दर्पण पोर्टल पर प्रपत्र-10 10 अगस्त तक भर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। निदेशक सीताराम जाट ने गुरुवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए। यह तीसरी बार है, जब प्रपत्र-10 भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। शिक्षकों और संगठनों की मांग पर बढ़ी समय सीमा प्रपत्र-10 भरने की तारीख बढ़ाने की मांग लगातार शिक्षक और शिक्षक संगठन कर रहे थे। इस मुद्दे को लेकर दैनिक भास्कर ऐप ने भी गुरुवार को शिक्षकों और शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद की मांग को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद निदेशालय ने उसी शाम समय सीमा बढ़ाकर शिक्षकों को राहत दी। समय की कमी के कारण टोंक समेत प्रदेश में अब तक औसतन करीब 60 फीसदी शिक्षक ही प्रपत्र भर पाए थे। अब अतिरिक्त समय मिलने से अधिकांश शिक्षक यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। रेसटा ने फैसले का किया स्वागत शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने प्रपत्र-10 की समय सीमा बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे शिक्षा कार्मिकों के हित में लिया गया निर्णय बताया। सलावद ने कहा कि 31 जुलाई अंतिम तिथि होने के बावजूद हजारों शिक्षक प्रपत्र नहीं भर पाए थे, जिससे वे परेशान थे। उन्होंने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी, जिसे स्वीकार करते हुए निदेशालय ने गुरुवार शाम नए आदेश जारी किए। तीन बार बढ़ चुकी है अंतिम तिथि प्रपत्र-10 भरने की अंतिम तिथि पहले 10 जुलाई तय की गई थी। सर्वर की धीमी गति और तकनीकी दिक्कतों के कारण हजारों शिक्षक प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके, जिसके बाद समय सीमा 20 जुलाई कर दी गई। इसके बाद भी काम पूरा नहीं होने पर अंतिम तिथि 31 जुलाई की गई। अब तीसरी बार इसे बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया है।
Source link
शाला दर्पण पोर्टल पर एंट्री भरने की तिथि बढ़ाई:अब 10 अगस्त तक मिलेगा मौका, तीसरी बार बढ़ी समय सीमा
