Headlines

शाह बोले- देश कोई धर्मशाला नहीं:यहां रहने का अधिकार सिर्फ नागरिकों का, घुसपैठिए देश की सुरक्षा के लिए खतरा




गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है। देश में रहने का अधिकार केवल नागरिकों को है। शाह ने कहा- घुसपैठिए देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और जनसांख्यिकीय बदलाव के लिए खतरा हैं। हमारा लक्ष्य बहुत कम समय में देश को घुसपैठियों से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीनों में सभी बॉर्डर स्टेट का दौरा किया है। उन्होंने इन राज्यों के साथ सीमा सुरक्षा के लिए चार-तरफा रणनीति से जुड़ा एक दस्तावेज साझा किया। खबर को अपडेट किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *