Headlines

शिक्षिका से अभद्रता पर शिक्षकों का प्रदर्शन:लिपिक के खिलाफ कलेक्ट्रेट प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की




अशोकनगर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका गंगा रघुवंशी से अभद्रता के मामले में सोमवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। जिले भर के शिक्षक काली पट्टी बांधकर तहसील कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद शिक्षकों ने रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जो मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा दिया गया था। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय के लिपिक जयंत पटेल और प्रभारी प्राचार्य महेंद्र रघुवंशी अपने पद का दुरुपयोग कर जांच को प्रभावित कर रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि कर्मचारियों पर शिकायतकर्ता के पक्ष में बयान या गवाही न देने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे निष्पक्ष जांच संभव नहीं हो पा रही है। शिक्षकों ने ज्ञापन में मांग की है कि जांच पूरी होने तक लिपिक जयंत पटेल को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, प्रभारी प्राचार्य महेंद्र रघुवंशी की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने 24 जुलाई के विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज की जांच की भी मांग की, ताकि दबाव बनाने के आरोपों की पुष्टि हो सके। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन और शिक्षा विभाग ने जल्द उचित कार्रवाई नहीं की, तो संगठन व्यापक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *