![]()
मेरठ के ब्रहमपुरी में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अगस्त मिड तक फैसला आ सकता है। केस में इस समय फाइनल जिरह चल रही है। इसमें अभियोजन पक्ष के वकील अपना पूरा पक्ष रख चुका है। अब डिफेंस की वकील रेखा जैन गवाहों के बयानों पर क्रॉस कर रही हैं।
सोमवार को डिफेंस पक्ष के 22 में से 21 गवाहों के बयानों पर सवाल-जबाव पूरा हो गया। डिफेंस के पास अब केवल एक गवाह बचा है जिस पर क्रॉस करना है। रेखा जैन की तरफ से 22 गवाहों के बयानों पर सवाल-जबाव पूरे होते ही केस की जिरह पूरी हो जाएगी।
इसके बाद अभियोजन के वकील अपना पक्ष रखेंगे। फिर केस जिला जज के पास चला जाएगा। जिसमें जिला जज केस पर स्टडी करने के बाद अपना फैसला सुनाएंगे। जिस दिन केस में फैसला आएगा उस दिन कोर्ट में आरोपी मुस्कान-साहिल को भी बुलाया जाएगा। उन दोनो ंके सामने ही केस में जज अपना फैसला सुनाएंगे। बता दें कि सौरभ की हत्या के आरोप में पत्नी मुस्कान इस समय जिला जेल में बंद है। मुस्कान ने नवंबर 2024 में अपनी बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम उसने मन्नत रखा है।
जेल में मुस्कान अपनी बेटी के साथ समय बिता रही है। उसका प्रेमी साहिल भी जिला जेल में पुरुष बैरक में बंद है। सीनियर एडवोकेट ने दी पूरी जानकारी सौरभ के परिवार की तरफ से केस लड़ने के लिए प्राइवेट वकील विजय बहादुर सिंह को हायर किया गया है। सीनियर एडवोकेट विजय बहादुर ने बताया कि डिफेंस की तरफ से फाइनल जिरह की गई है। इसमें 21 नंबर तक के गवाह का क्रॉस पूरा हो चुका है। कुल एक गवाह, गवाह नंबर 22 बचा है। एक दिन और डिफेंस अपनी बहस करेगा। इसके बाद पुन: अभियोजन के वकील अपना पक्ष रखेंगे।
फोन कंपनियों के मैनेजर, होटल मैनेजरों के गवाह, सौरभ के दोस्त, विवेचक, ड्रम, चाकू, सीमेंट, रेत विक्रेता, दवा का पर्चा लिखने वाला डॉक्टर, दवा विक्रेता, मृतक सौरभ की मां और भाई, फोरेंसिक टीम सभी के गवाहों के बयानों का क्रॉस हो चुका है। अगस्त में केस में फैसला आने की पूरी उम्मीद है।
Source link
सौरभ हत्याकांड में डिफेंस के 21 गवाह पूरे:22वें गवाह के बयानों पर क्रॉस के बाद जिरह होगी कंप्लीट
