Headlines

शिमला के फांचा गांव में भूस्खलन से बिजली लाइन टूटी:ग्रीनको का उत्पादन ठप, 24 घंटे बंद रहने पर 33 लाख का नुकसान होने की संभावना




शिमला जिले के रामपुर में रहीन-मंगलू बाजार के पास फांचा गांव में लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके चलते ग्रीनको सुमेज हाइड्रो एनर्जीज की DP नंबर 74-75 की बिजली लाइन का कंडक्टर टूट गया है। इस वजह से कंपनी का बिजली उत्पादन बुधवार सुबह 11:05 बजे से पूरी तरह बंद है। कंपनी के मुताबिक, अगर परियोजना 24 घंटे तक बंद रहती है, तो करीब 33 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हो सकता है। लगातार हो रहे भारी भूस्खलन के कारण कंपनी के कर्मचारियों और तकनीकी टीम को मरम्मत के लिए घटनास्थल पर भेजना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। टूटी हुई बिजली की तारों को जोड़ने में दिक्कत कंपनी के प्लांट इंचार्ज सुमित कुमार ने बताया कि अगर भूस्खलन इसी तरह जारी रहा, तो टूटी हुई बिजली तारों को जोड़ा नहीं जा सकेगा। लगातार खिसक रही पहाड़ी और असुरक्षित हालात में कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए मरम्मत का काम करना खतरनाक है। कंपनी अधिकारी के अनुसार, जब तक इलाके में भूस्खलन की स्थिति सामान्य नहीं होती और रास्ता व काम करने की जगह सुरक्षित नहीं हो जाती, तब तक टूटे हुए कंडक्टर की मरम्मत नहीं हो पाएगी। इससे बिजली उत्पादन बंद रहेगा और कंपनी को लगातार बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने संबंधित विभागों से अपील की है कि भूस्खलन की गंभीर स्थिति को देखते हुए जरूरी सुरक्षा और राहत कार्य जल्द करवाए जाएं। ताकि हालात सामान्य होने पर बिजली लाइन की मरम्मत कर उत्पादन फिर से शुरू किया जा सके। यहां देखें फोटो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *