![]()
शिमला जिले की बधाल पंचायत में भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे हुई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए शिमला भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, रहमत अली नामक व्यक्ति अपनी पशुओं के पास जंगल की ओर जा रहा था। बधाल के जंगल में पहुंचते ही एक भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में रहमत अली के शरीर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण रहमत अली की चीखें सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल रहमत अली को पीठ पर उठाकर शालबाग तक पहुंचाया, जहां से उसे सराहन अस्पताल ले जाया गया। सराहन से 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उसे रामपुर अस्पताल रेफर किया गया। रामपुर में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे शिमला रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की बढ़ती सक्रियता पर आवश्यक कदम उठाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल और आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास भालू की आवाजाही बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से इस संबंध में समय रहते उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
Source link
शिमला के बधाल जंगल में भालू का हमला:पशुओं के पास जा रहा व्यक्ति गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पीठ पर उठाकर बचाया
