![]()
अमृतसर में दो निहंग गुटों में झड़प हो गई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज धरने पर बैठे निहंग सिंहों ने मेजर सिंह पेटेवाड़ ग्रुप से जुड़े एक निहंग को रेकी के शक में रोक लिया। बहस के बाद उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई और थप्पड़ मारे गए। हंगामे की सूचना पर थाना गेट हकीमा की एसएचओ मनजीत कौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घायल निहंग को छुड़ाने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भी खींचतान हुई। इस दौरान कुछ लोग निहंग को पीटने के साथ उसकी पगड़ी भी खोलते दिखे। आरोप है कि बीच बचाव करने आई लेडी एसएचओ से भी बदसलूकी की गई। बाद में पुलिस घायल निहंग को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। निहंग से मारपीट के PHOTOS… पहले जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… अब सिलसिलेवार जानिए क्या है पूरा मामला… निहंग बोले- मेजर सिंह हमारे पूर्वजों के नाम से लोगों को ठग रहा बाबा दर्शन सिंह का आरोप है कि उनके पूर्वजों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर निहंग मेजर सिंह लोगों से पैसे ठगता है। इसी बात पर दोनों गुटों में विवाद है। उनका कहना है कि बीती रात भी निहंग मेजर सिंह के कुछ लोग गाड़ियों में मौके पर पहुंचे और हवाई फायरिंग की। पुलिस मुलाजिम की मौजूदगी में गोलियां चलाई गईं और उनका आरोप है कि पुलिस इन लोगों के साथ मिली हुई है। पुलिस बोली- गाड़ियों के निकलने पर शुरू हुआ विवाद एसएचओ मनजीत कौर के मुताबिक, शुक्रवार को विवाद सड़क से कुछ गाड़ियों के गुजरने के दावे को लेकर शुरू हुआ। धरने पर बैठे निहंग इन गाड़ियों को मेजर सिंह की बता रहे थे। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अनुसार, रात में कोई गाड़ी वहां से नहीं गुजरी थी। पूरे मामले की जांच चल रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Source link
अमृतसर में लेडी SHO से बदसलूकी,VIDEO:निहंगों के बीच झड़प रोकने पहुंची थी, मारपीट करते हुए खींचतान भी की
