Headlines

मंडी में लारजी जलाशय के गेट कल से खुलेंगे:गाद हटाने के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे, ब्यास नदी किनारे जाने पर पाबंदी




लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन मानसून के बाद जलाशय में जमा गाद और कचरा हटाएगा। इसके लिए 20 सितंबर सुबह 6 बजे से 21 सितंबर सुबह 6 बजे तक लारजी बैराज के सभी गेट खुले रहेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड थलौट के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अजय ठाकुर ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर करीब 2000 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गाद और कचरा हटाने के लिए यह प्रक्रिया तय की गई है, जिससे ब्यास नदी में पानी का स्तर बढ़ सकता है। पर्यटकों और आम जनता से अपील उन्होंने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों और आम जनता से अपील की है कि तय समय में नदी के किनारे न जाएं और सुरक्षित दूरी पर रहें। उन्होंने स्थानीय लोगों से खास सावधानी बरतने को कहा है। ‘नदी किनारे जाने से पूरी तरह बचें’ परियोजना प्रबंधन और विद्युत बोर्ड ने लोगों से अपने पशुओं को भी ब्यास नदी के पास नहीं ले जाने को कहा है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि जलाशय से पानी छोड़े जाने के दौरान कोई जोखिम न लें और नदी किनारे जाने से पूरी तरह बचें। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानी अधिकारियों ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानी बरती जा रही है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील है कि वे तय समय में जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *