Headlines

शिवपुरी में बिना नंबर प्लेट कार से पहुंचे युवक:2100 रुपए का पेट्रोल भरवाया, QR भुगतान का झांसा देकर भाग निकले




शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर बिना भुगतान किए पेट्रोल लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने 2100 रुपए का पेट्रोल भरवाया और भुगतान किए बिना मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पंप प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया है। QR कोड का स्क्रीनशॉट भेजने का दिया बहाना जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे गुना से शिवपुरी की ओर जा रही एक कार NH-46 स्थित श्री बच्चन धन पत्ते वाले पेट्रोल पंप पर रुकी। कार से एक युवक नीचे उतरा और सेल्समैन नरेंद्र दांगी से 2100 रुपए का पेट्रोल डालने को कहा। युवक ने भुगतान के लिए पेट्रोल पंप का QR कोड मांगा। उसने सेल्समैन से कहा कि वह QR कोड का स्क्रीनशॉट अपने परिचित को भेजेगा और परिचित ऑनलाइन भुगतान कर देगा। युवक की बात पर भरोसा करते हुए सेल्समैन ने कार में पेट्रोल भरना शुरू कर दिया। पेट्रोल भरते ही कार लेकर भागे पेट्रोल भरने के दौरान युवक कार के पास ही खड़ा रहा। पेट्रोल पूरा होने के बाद वह मोबाइल पर बात करते हुए कार में जाकर बैठ गया। इसी दौरान कार चालक ने वाहन स्टार्ट किया और तेज रफ्तार से पेट्रोल पंप से निकल गया। सेल्समैन ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार सवार युवक तेजी से भाग निकले। इसके बाद पंप प्रबंधन ने घटना की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई। कार पर नहीं थी नंबर प्लेट पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध कार के आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि पेट्रोल बिना भुगतान ले जाने की घटना सुनियोजित तरीके से की गई हो सकती है। पंप पर लगे CCTV कैमरे की फुटेज पुलिस ने जांच के लिए ली है। अब पुलिस बिना नंबर प्लेट वाली संदिग्ध कार और उसमें सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *