- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (10 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शुक्रवार, 10 जुलाई को वृष राशि वालों को बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। मिथुन राशि वालों की नए काम शुरू करने की इच्छा पूरी हो सकती है और नौकरी से जुड़ी फाइल का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।
तुला राशि वालों के फाइनेंस से जुड़े काम मन मुताबिक पूरे हो सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने शुरू होंगे। कुंभ राशि वालों के लिए नया बिजनेस शुरू करने या बिजनेस बढ़ाने के लिहाज से अनुकूल दिन रहेगा। मीन राशि वालों को पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- आपका शांत स्वभाव और व्यवस्थित तरीके से काम करने की आदत दिन को अच्छा बनाएगी। कोई रुकी हुई या उधार दी हुई पेमेंट आज वापस मिल सकती है। धैर्य के साथ हर काम पूरा करने से आपको मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। साथ ही आप अपने दूसरे व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा अनुशासन में रहें और मर्यादा वाला व्यवहार रखें। सोशल मीडिया और बेकार की बातों में समय खराब न करें। आपकी कोई कीमती चीज चोरी या गुम होने की आशंका है, इसलिए अपनी चीजें संभालकर रखें।
बिजनेस- कारोबार में कॉम्पिटिशन रहेगा। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकते हैं। कोई भी खास फैसला लेने से पहले घर के वरिष्ठ सदस्य या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। इससे आपको सही समाधान मिलेगा। ऑफिस में व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- तनाव और उदासी जैसी स्थिति रह सकती है। समस्या से घबराने के बजाय समाधान ढूंढें। योग और मेडिटेशन के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल आप खुद निकालने में काफी हद तक सफल रहेंगे। अतीत को भूलकर वर्तमान पर ध्यान देने की कोशिश करें। व्यस्तता के बावजूद आप मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखेंगे। नेगेटिव- कोई विवाद हो, तो उसे बढ़ाने के बजाय बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। युवा लोग दोस्तों के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य से न भटकें। किसी अनचाहे काम को मजबूरी में करना पड़ सकता है और इससे तनाव भी रहेगा।
बिजनेस- आज बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कोशिश करें कि ऑर्डर समय पर पूरे हों और उनकी क्वालिटी भी अच्छी रहे। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा का प्लान बन सकता है। ऑफिस के प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों से बातचीत करते समय सहज रहें। लव- घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। अपने लव पार्टनर को कोई उपहार जरूर दें। स्वास्थ्य- सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं। महिलाएं और बुजुर्ग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन – पॉजिटिव- काम करने का जोश और जज्बा आपको अच्छी सफलता देगा, इसलिए मेहनत में कोई कमी न रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। रोचक और ज्ञान बढ़ाने वाला साहित्य पढ़ने में भी कुछ समय बीतेगा। नेगेटिव- घर-परिवार में किसी व्यक्तिगत मामले को लेकर तनाव बन सकता है। गुस्से या जल्दबाजी के बजाय धैर्य और शांति से समस्या का हल निकालें। बाहरी लोगों के दखल से व्यक्तिगत दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
बिजनेस- कारोबार में कोई नया काम शुरू करने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। युवाओं को नौकरी से जुड़ी भेजी गई फाइल का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा, इसलिए एक्स्ट्रा समय देना पड़ सकता है। साथ ही उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। लव- परिवार के लोगों और जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। ध्यान रखें, नकारात्मक सोच वाले मित्रों से ज्यादा मेलजोल आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। सिर्फ व्यक्तिगत संबंधों में कड़वाहट आने से थोड़ा तनाव रह सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क – पॉजिटिव- जिस लक्ष्य को पाने के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, आज उसके अच्छे नतीजे मिलने का समय है। कोशिश जारी रखें और उम्मीद बनाए रखें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की कोई समस्या हल हो सकती है। नेगेटिव- कहीं निवेश करने या कोई महंगी चीज खरीदने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। कई मामलों में धैर्य रखना जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति फिलहाल पहले जैसी ही रहेगी।
बिजनेस- बिजनेस बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं पर दोबारा विचार जरूर करें। यह समय कामों को बहुत गंभीरता और समझदारी से पूरा करने का है। कोई भी छोटा या बड़ा फैसला लेते समय किसी का मार्गदर्शन और सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। लव- परिवार में आपसी तालमेल बनाकर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। बेकार के प्रेम प्रसंगों में न पड़ें। स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- किसी मुश्किल मुकाम को मेहनत से हासिल कर लेंगे। बस हर किसी पर भरोसा न करें और अपने काम से मतलब रखें। आत्ममंथन करने से मानसिक और आत्मिक शांति मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाए रखेंगे। नेगेटिव- युवाओं की छोटी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी भी उलझन में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है, तो फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दें।
बिजनेस- बिजनेस में आपके काम को लेकर स्थिति अनुकूल होती दिख रही है। कुछ नई जानकारियां मिलेंगी, जो आपकी तरक्की में मददगार रहेंगी। अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत आ सकती है। बेहतर होगा कि जरूरी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। लव- जीवनसाथी की सलाह और सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का असर सेहत पर पड़ सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। योग और मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- आलस छोड़ें और एक्टिव रहें। अनुभवी लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। आपकी सोच और दिनचर्या में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके योगदान और काम की तारीफ होगी। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना है, तो उस पर दोबारा विचार जरूर करें। यह समय अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करने का है, इसलिए दोस्तों के साथ या आलस में समय खराब न करें।
बिजनेस- कारोबार में मौजूदा कामों को ही व्यवस्थित करें। अभी कोई नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। पहले उस पर और ज्यादा सोच-विचार करने की जरूरत है। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। फाइनेंस से जुड़े कामों में हालात सामान्य रहेंगे। लव- कामकाज में चल रही धीमी गति का असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- सेहत में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव रहेंगे। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
तुला – पॉजिटिव- अपने रुके हुए कामों को गति देने के लिए समय अनुकूल है। फाइनेंस से जुड़े काम मन मुताबिक पूरे होते जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल वाला माहौल रहेगा। नेगेटिव- दूसरों पर ज्यादा अनुशासन थोपना संबंधों में दूरी ला सकता है, इसलिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। हालांकि, आप अपनी व्यवहार कुशलता से हर समस्या का हल भी निकाल लेंगे।
बिजनेस- कारोबार में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समय रहते आप उनका हल भी ढूंढ लेंगे। वर्किंग महिलाओं को परिवार और बिजनेस से जुड़े कामों के बीच तालमेल बनाने में कुछ दिक्कत रहेगी। प्राइवेट ऑफिस में अपना टारगेट पूरा हो जाने से राहत और सुकून मिलेगा। लव- पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। मेडिटेशन जरूर करें और कुछ समय प्रकृति के साथ भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज दिन शुभ रहेगा। आपके मित्र और रिश्तेदार किसी परेशानी को सुलझाने में आपकी मदद करते दिखेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी दिक्कतों से राहत मिलेगी। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश भी जारी रहेगी। नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा लग सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा। सकारात्मक रहें और खुश रहने की कोशिश करें। भाइयों के साथ चल रही कहासुनी को घर के वरिष्ठ लोगों की मदद से सुलझाने की कोशिश करें। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।
बिजनेस- बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों में कुछ अनुकूलता रहेगी। काम को लेकर की गई मेहनत के मनचाहे नतीजे मिलने शुरू होंगे। खर्चे ज्यादा रहेंगे, लेकिन आय के रास्ते भी बने रहेंगे, इसलिए आर्थिक समस्या नहीं आएगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। लव- पति-पत्नी को एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना बहुत जरूरी है। व्यक्तिगत मामलों को पारिवारिक सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- सेहत से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। मौसम से भी अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
धनु – पॉजिटिव- इस समय अपना लक्ष्य हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक या सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाने में आपका खास योगदान रहेगा। नेगेटिव- बाहरी लोगों के दखल का नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर में मेहमानों के आने से कुछ जरूरी कामों में रुकावट आएगी, इसलिए व्यवस्थित तरीके से काम करें।
बिजनेस- बिजनेस में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। इस समय कहीं निवेश करना ठीक नहीं है। हालांकि, सावधानी और मेहनत से जरूरत के अनुसार काम होते जाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर एक्स्ट्रा काम आने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- घर में सुख-शांति वाला माहौल रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी और नई ऊर्जा देगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा। स्वास्थ्य- एसिडिटी और पेट दर्द जैसी परेशानी बढ़ सकती है। इस समय अपनी दिनचर्या और खान-पान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है। कुछ समय से मन में चल रही उलझन खत्म होगी। आप अपनी पसंद के कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात सभी को खुशी देगी। आपसी बातचीत से कई नई बातों की जानकारी भी मिलेगी। नेगेटिव- सफलता पाने के लिए थोड़ा व्यावहारिक होना पड़ेगा। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए लोन लेना पड़ सकता है, लेकिन यह आपकी संपत्ति और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा, इसलिए ज्यादा चिंता न करें।
बिजनेस- बिजनेस के काम समय पर पूरे करने के लिए अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की जरूरत है। कर्मचारियों और स्टाफ की सलाह पर ध्यान दें, आपको कोई सही सुझाव मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग जल्दी ही अपना मनचाहा काम पा सकते हैं। बॉस और उच्च अधिकारियों का सहयोग भी बना रहेगा। लव- परिवार के लोगों के बीच मधुरता और प्रेम बना रहेगा। युवा लोग प्रेम संबंधों में समय खराब करने के बजाय अपने परिवार और करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- मौसम का नकारात्मक असर सेहत पर पड़ सकता है। खान-पान और दिनचर्या में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियां आज आपको व्यस्त रखेंगी। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से खास मान-सम्मान मिलेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत होगी। विद्यार्थी नए सेशन की पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे। नेगेटिव- अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। युवा लोग भावनाओं में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक सोच रखें। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने की कोशिश करें।
बिजनेस- कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं, तो आज उससे जुड़ी शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। ऑफिस के कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन अपनी फाइलें और पेपर्स संभालकर रखें। लव- घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल वाला खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी नजदीकी मित्र से अचानक मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- सेहत के प्रति लापरवाही समस्या बढ़ा सकती है। डायबिटीज वाले लोग अपनी नियमित जांच में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
मीन – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से मिली अच्छी सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। कोई भी काम करने से पहले उसके हर पहलू पर सोच-विचार करें। इससे आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नेगेटिव- किसी मित्र या संबंधी का अपने वादे से पीछे हटना आपको तनाव दे सकता है। इसलिए दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। दूसरों पर भरोसा करने के बजाय अपने मन की आवाज और अपने फैसले को प्राथमिकता दें।
बिजनेस- पारिवारिक या व्यक्तिगत कारणों से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग व्यवस्था को अच्छा बनाए रखेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से तनाव से राहत मिलेगी। लव- अपने व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालें। व्यवस्था बनाए रखने में जीवनसाथी का सहयोग करना जरूरी है। कई मुद्दों पर उनकी राय आपके लिए लाभदायक साबित होगी। स्वास्थ्य- अपना काम दूसरों के साथ बांटें, वरना सेहत प्रभावित हो सकती है। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की स्थिति रहेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

