Headlines

शेखपुरा-टाटी नदी में मिला बुजुर्ग का शव:तटबंध से पैर फिसलने की आशंका, सुबह घर से निकले थे; शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा




शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र में टाटी नदी से 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी परमेश्वर मिस्त्री उर्फ प्रभु मिस्त्री के रूप में हुई है। सूचना के बाद कोरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। बुधवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे बुजुर्ग मृतक की बहू के अनुसार प्रभु मिस्त्री रोज दोपहर का खाना खाने के बाद घूमने निकलते थे और देर शाम तक वापस घर लौट आते थे। बुधवार को भी वे करीब 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मुरारपुर की ओर भटकने की जताई आशंका परिजनों का कहना है कि संभव है कि प्रभु मिस्त्री शेखपुरा बाजार जाने के बजाय रास्ता भटककर मुरारपुर की ओर चले गए हों। इसी दौरान टाटी नदी के तटबंध पर उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर गए। आशंका है कि डूबने से उनकी मौत हुई। पुलिस ने नदी से बरामद किया शव शव मिलने की सूचना के बाद कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। लिखित शिकायत मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *