Headlines

शेखपुरा में अर्नब का असर खत्म:4 डिग्री बढ़ा तापमान; 33.5°C पहुंचा पारा, अगले दिनों में 3-4 डिग्री और बढ़ने का अनुमान




शेखपुरा में अर्नब तूफान का असर खत्म होने के बाद तापमान तेजी से बढ़ा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री बढ़कर 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले तापमान 30 डिग्री से नीचे था। पिछले चार दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ था, लेकिन रविवार को तूफान का असर कम होते ही हवा की गति धीमी हो गई। सुबह से ही धूप निकल आई और दोपहर तक लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी महसूस होने लगी। 23 और 24 सितंबर को हुई बारिश लोगों को अर्नब तूफान से अच्छी बारिश की उम्मीद थी। हालांकि, इसका असर 23 और 24 सितंबर को ही दिखा, जब जिले में रुक-रुककर बारिश हुई। शुक्रवार और शनिवार को बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दो दिनों की बारिश से धान की फसल को खास फायदा नहीं मिला। खेतों में नमी बनी रही, लेकिन मुख्य बरसाती नदियां सूखी ही रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम ने मौसम विभाग के हवाले से यह जानकारी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *