Headlines

शेखपुरा में शराब निर्माण अड्डे पर छापा, FIR दर्ज:2 कारोबारी अरेस्ट, 215 लीटर शराब- उपकरण मिले ; पहले भी जा चुके हैं जेल




शेखपुरा के शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहड़िया गांव में शराब निर्माण के एक अड्डे पर छापा मारा है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित शराब के साथ-साथ शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से दो कारोबारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों की पहचान पहड़िया गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र चौधरी और उसी गांव के रामेश्वर चौधरी के पुत्र उपेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। अड्डे से कुल 215 लीटर निर्मित और अर्धनिर्मित शराब मिली। अर्धनिर्मित शराब को घटनास्थल पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया, जबकि निर्मित शराब और उपकरण जब्त कर लिए गए। बरामद उपकरणों में रसोई गैस चूल्हा, सिलेंडर और अन्य यंत्र शामिल हैं। छापामारी का नेतृत्व एएसआई नागेंद्र कुमार ने किया। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी लंबे समय से शराब का निर्माण कर रहे थे। थाना अध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों कारोबारी पहले भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। धर्मेंद्र चौधरी को 2021 में और उपेंद्र चौधरी को 2025 में शराब के साथ पकड़े जाने पर जेल भेजा गया था। इन दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार दोनों कारोबारियों के खिलाफ स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाद में उन्हें पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *