Headlines

वंदे मातरम सम्मान समारोह 23 अगस्त को:संभल में हिन्दू जागृति मंच 50 प्रतिभागियों को करेगा सम्मानित




सम्भल। हिन्दू जागृति मंच की बैठक में आगामी 23 अगस्त, रविवार को वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान समारोहपूर्वक आयोजित किया जाएगा। तिरंगा मार्केट में हुई बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास कुमार वर्मा ने बताया कि हिन्दू जागृति मंच ने एक माह पूर्व संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें 50 प्रतिभागियों ने शुद्ध उच्चारण, लयबद्ध गायन और निर्धारित नियमों के अनुसार तीन मिनट 15 सेकंड में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया था। प्रतियोगिता में सफल सभी 50 प्रतिभागियों को सम्मान पत्र, शील्ड और पुष्पमाला प्रदान कर ‘संस्कृति सम्मान’ से नवाजा जाएगा। मंच के उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि संस्कृति सम्मान समारोह सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इस समारोह में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। महिला मंच की प्रवक्ता शुभ्रा गुप्ता ने कहा कि हिन्दू जागृति मंच संस्कृति, समाज और राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित होकर लगातार प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करता है। इसी क्रम में वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित कर राष्ट्रगीत के प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका निभाई जा रही है। बैठक में दुर्गेश सैनी, केशव देव, राजेंद्र सिंह गुर्जर, धर्मेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, उमेश सैनी और अरविंद शंकर शुक्ला सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस बैठक की अध्यक्षता हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने की, जबकि प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने इसका संचालन किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *