![]()
पाली के रोहट क्षेत्र के नायरा डिपो रोड पर शुक्रवार देर रात को एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग शॉर्ट सर्किट होने से बताया जा रहा है। दमकल को सूचना दी गई। लेकिन जब तक ट्रक से भरा चारा और ट्रक जल गया। शाॅर्ट सर्किट से लगी आग फायर ऑफिसर रामलाल ने बताया- शुक्रवार, रात करीब 12 बजे नायरा डिपो रोड पर हादसा हुआ। बिठू मोरिया से ट्रक में चारा भरकर ड्राइवर गुजरात जा रहा था। इस दौरान शार्ट सर्किट से ट्रक में आग लग गई। सूचना पर टीम को मौके पर भेजा दो दमकलों के कार्मिकों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आधे से ज्यादा ट्रक जला तब तक ट्रक में भरा चारा और ट्रक का अधिकतर हिस्सा जल गया। गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर बीरबल ने कूदकर जान बचा ली। आग बुझाने में दमकलकर्मी दिनेश वैष्णव, देवाराम, महेंद्र कुमार, विशाल दय्या, गजेंद्रसिंह आदि जुटे रहे।
Source link
शॉर्ट सर्किट से चारे से भरे ट्रक में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई, आधा ट्रक जला; देर से पहुंची दमकल
