![]()
सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने शनिवार को 15 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर पर ही छिपा था। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, वारंटी रफीक पिता अब्दुल सलाम उम्र 66 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पास शनिचरी सागर के खिलाफ गोपालगंज थाने में वर्ष 1997 में मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में न्यायालय ने 10 अगस्त 2011 को स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंटी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से पुलिस को वारंटी रफीक के संबंध में सूचना मिली। उसके घर पर होना बताया गया। सूचना पर पुलिस टीम ने शनिचरी पहुंचकर घर पर दबिश दी। जहां रफीक मिला। जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया और थाने लाई। गोपालगंज थाना के एसआई नीरज जैन ने बताया कि 15 साल से फरार स्थाई वारंटी को उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
Source link
15 साल से फरार 66 वर्षीय स्थाई वारंटी गिरफ्तार:वर्ष 2011 से फरार चल रहा था, पुलिस ने घर पर दबिश देकर पकड़ा
