Headlines

सीओ ने मिरगा स्थित मतदान केंद्र का किया निरीक्षण



दावा आपत्ति एवं फार्म 6, 7 और 8 के लिए दो दिन विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। नारायणपुर के अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिरगा स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे स्पेशल कैंप की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित बीएलओ को मतदाताओं से फॉर्म-6, 7 एवं 8 प्राप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीओ ने बीएलओ को मतदाताओं को जारी किए जाने वाले नोटिस का समय पर तामिला कराने और निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि विशेष कैंप का उद्देश्य योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, आवश्यक सुधार करने और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया को सुचारू बनाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *