![]()
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। राजधानी के सिविल लाइन थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम पेज संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अब मामले से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। वीडियो के कमेंट में की गई कथित अभद्र टिप्पणी शिकायत रायपुर निवासी राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे ने की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर ‘सागर निर्मलकर’ नाम की आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। आरोप है कि इसी वीडियो के कमेंट बॉक्स में @quail.3131469 नाम की आईडी से मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से संबंधित दोनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की नीतियों और कामकाज की आलोचना करने का अधिकार सभी को है, लेकिन अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका जताई शिकायत में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी समुदाय से आते हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि इस तरह की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अकाउंट की तकनीकी जांच FIR दर्ज होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और कमेंट से संबंधित जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस दोनों सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। इसके लिए तकनीकी साक्ष्यों और अन्य डिजिटल जानकारी को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Source link
रायपुर में CM-डिप्टी CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी…VIDEO:इंस्टाग्राम पेज संचालक समेत 2 पर FIR, पुलिस जांच में जुटी
