Headlines

श्रावण मास पर देवास ने निकाली गई कलश यात्रा:हजारों लोग शामिल हुए, 1551 कलशों से बाबा महाकाल जलाभिषेक किया




देवास में सोमवार को श्रावण मास के अवसर पर 1551 कलशों की जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। झरनेश्वर महादेव, टोंकखुर्द से शुरू हुई यात्रा बिलावली स्थित बाबा महाकाल मंदिर पहुंची, जहां भगवान का जलाभिषेक किया गया। संस्था जय महादेव, ग्राम सिंदनी ने यह यात्रा पांचवें वर्ष आयोजित की। यात्रा झरनेश्वर महादेव, टोंकखुर्द से शुरू होकर कन्हेरिया, नांदेल, फतेहपुर खेड़ा, जनौली बुजुर्ग, सिंदनी, राबड़िया और दुर्गापुरा सहित कई गांवों से होकर बिलावली पहुंची। मार्ग में विभिन्न गांवों और कस्बों में श्रद्धालुओं तथा सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। कई जगह पुष्पवर्षा की गई। यात्रियों के लिए फलाहार और जलपान की व्यवस्था भी की गई। यात्रा में शामिल लोगों ने लगाए हर-हर महादेव के नारे यात्रा संयोजक कन्हैया कुमावत के अनुसार, संस्था जय महादेव और विधायक डॉ. राजेश सोनकर की ओर से यात्रा में शामिल मातृशक्तियों को 1551 कलश और नारियल निःशुल्क वितरित किए गए। कुमावत ने बताया कि श्रावण मास में सामूहिक रूप से भगवान महाकाल का जलाभिषेक करना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। मातृशक्तियां सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, जबकि उनके साथ शिवभक्त भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष लगाए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *