Headlines

श्रीगंगानगर में 169 करोड़ की ड्रग्स जलाई:101 केसों का माल सीमेंट फैक्ट्री में हुआ राख, एसपी बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी




श्रीगंगानगर जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त करीब 169 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों को शुक्रवार को सीमेंट फैक्टरी में जलाकर पूरी नष्ट कर दिया गया। एसपी हरी शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उन मादक पदार्थों को जलाया गया है, जिनका कोर्ट द्वारा धारा 52ए (2) एनडीपीएस एक्ट के तहत भौतिक सत्यापन पहले ही पूरा करवाया जा चुका था। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 101 प्रकरणों में जब्त 84 किलो 208 ग्राम हेरोइन, 672 किलो 642 ग्राम पोस्त, 3 किलो 92 ग्राम गांजा तथा 1690 नशीली गोलियों को सीमेंट फैक्टरी में जलाकर नष्ट किया गया। इन मादक पदार्थों की कीमत लगभग 169 करोड़ 50 लाख 80 हजार 230 रुपए आंकी गई है। यह नष्टीकरण बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में किया गया। साथ ही जिला स्तरीय समिति की अध्यक्षता श्रीगंगानगर एसपी हरी शंकर ने की। एसपी ने कहा- जिला पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान कार्रवाई कर रही है। उसी का नतीजा है कि आज करोड़ों का नशा जलाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *