Headlines

श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी:कहा- अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय, बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे




श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से पद छोड़ दिया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि अब जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय है। 35 साल के धनंजय ने चयन समिति को पत्र भेजकर अपने फैसले की जानकारी दी। वे खिलाड़ी के तौर पर चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। धनंजय ने जनवरी 2024 में दिमुथ करुणारत्ने की जगह टेस्ट कप्तानी संभाली थी। उन्होंने 69 टेस्ट में 4,400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसमें 13 शतक शामिल हैं। धनंजय ने पत्र में क्या कहा धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका की चयन समिति को लिखे पत्र में कहा, “मेरी ईमानदार राय है कि जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंप देनी चाहिए।” श्रीलंका क्रिकेट के CEO एश्ले डी सिल्वा ने टेस्ट क्रिकेट में धनंजय के योगदान के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा, “श्रीलंका क्रिकेट उनके करियर के बाकी हिस्से के लिए शुभकामनाएं देता है। टेस्ट टीम को दिए नेतृत्व के लिए उनका धन्यवाद।” 18 टेस्ट में की कप्तानी धनंजय डी सिल्वा ने कप्तानी संभालने के बाद श्रीलंका को 18 टेस्ट मैचों में नेतृत्व दिया। श्रीलंका ने इनमें से 7 मैच जीते। कप्तान के तौर पर धनंजय ने 36.45 की औसत से 1,130 रन बनाए। उन्होंने 9 विकेट भी लिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *