Headlines

संगरूर में बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान:लहरागागा में भीख मांगता बच्चा रेस्क्यू; बच्चों से मजदूरी कराने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी




संगरूर जिले में बच्चों से भीख मंगवाने और बाल मजदूरी करवाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत गठित टास्क फोर्स ने लहरागागा में अचानक छापेमारी कर भीख मांग रहे एक बच्चे को रेस्क्यू किया। बच्चे को सुरक्षा में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई अभियान की शुरुआत है। अब पूरे जिले में लगातार अभियान चलाकर बच्चों से भीख मंगवाने और बाल मजदूरी करवाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी कि बच्चों को जबरन भीख मंगवाने या दुकानों, ढाबों और अन्य स्थानों पर मजदूरी करवाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन की लोगों से अपील- भीख मांगते बच्चा दिखे तो सूचित करें प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई बच्चा भीख मांगता, मजदूरी करता या किसी तरह की परेशानी में दिखाई दे तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। अधिकारियों के मुताबिक, समय पर सूचना मिलने से बच्चों को शोषण से बचाया जा सकता है। संयुक्त अभियान में शिक्षा विभाग से सतीश कुमार, पुलिस विभाग से हरविंदर सिंह और संतोष, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. नीरज, जिला बाल सुरक्षा कार्यालय से रुपिंदर सिंह और चाइल्ड हेल्पलाइन से वीरपाल कौर शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *