Headlines

संगरूर SSP दफ्तर के बाहर किसानों-पुलिस में झड़प:बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने पर धक्कामुक्की; कहा-कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही सरकार




संगरूर में शनिवार को जिला पुलिस प्रमुख (SSP) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे किसानों और पुलिस बल के बीच झड़प हो गई। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के सूबा स्तरीय आह्वान पर किसान एसएसपी आवास का घेराव करने पहुंचे थे। हालात तब तनावपूर्ण हो गए जब एसएसपी दफ्तर की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। किसान जब आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई घेराव के दौरान किसान नेताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन हो रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि अपने हक मांग रहे किसानों, मजदूरों, अध्यापकों और कर्मचारियों पर पुलिस लाठियां चला रही है। पंजाब में डर और तनाव का माहौल किसान नेताओं ने आगे कहा कि सरकार ने पूरे सूबे में डर और तनाव का माहौल बनाया है। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार पर लोगों के हितों को नजरअंदाज कर बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *