Headlines

संदिग्ध घुसपैठियों को लेकर बांग्लादेश बॉर्डर रवाना हुई क्राइम ब्रांच:ग्वालियर में पहचान छिपाकर रह रहे थे; जांच पूरी होने पर डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू




ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने शहर के अलग-अलग इलाकों से चार बच्चों समेत 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था। करीब 20 दिन तक पूछताछ और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सोमवार रात पुलिस की विशेष टीम सभी को सुरक्षा घेरे में लेकर बांग्लादेश बॉर्डर के लिए रवाना हुई। बॉर्डर पर प्रक्रिया, पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें बांग्लादेश भेजा जाएगा। पहचान छिपाकर झुग्गियों में रह रहे थे संदेही पुलिस के अनुसार सभी संदेही ग्वालियर के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में झुग्गियों में पहचान छिपाकर रह रहे थे। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने 3-4 अगस्त की रात चिन्हित ठिकानों पर दबिश देकर महिला और बच्चों समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया था। 20 दिन तक पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन क्राइम ब्रांच ने सभी संदेहियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्र, भारत में प्रवेश और स्थानीय संपर्कों से जुड़ी जानकारी की जांच की। कानूनी औपचारिकताएं और शुरुआती जांच पूरी होने के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। बांग्लादेश बॉर्डर के लिए रवाना हुई टीम पुलिस की विशेष टीम 13 संदेहियों को लेकर सोमवार रात बांग्लादेश सीमा के लिए रवाना हुई। सीमा पर बीएसएफ और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *